नवादा में मौत का आंकड़ा पहुंचा 16, उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में टीम कर रही मामले की जांच
नवादा में रहस्यमय स्थितियों में हो रही मौत का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में जांच टीम नवादा पहुंची है। डीएम और एसपी से टीम ने पूरी घटना की जानकारी ली।
नवादा, जागरण संवाददाता। जिले में रहस्यमय स्थितियों में हो रही लोगों की मौत की घटना से सनसनी फैली हुई है। स्वजनों का आरोप है कि शराब पीने से इनकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस-प्रशासन इससे इन्कार कर रहा है। अब इसकी जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम का गठन किया गया है। उत्पाद आयुक्त डी कार्तिकेय जी धनजी के नेतृत्व में टीम पहुंच भी चुकी है। शुक्रवार शाम परिसदन में जिला प्रशासन के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली गई।
उत्पाद आयुक्त के नेतृत्व में पहुंची है जांच टीम
टीम में उत्पाद आयुक्त डी कार्तिकेय धनजी, संयुक्त आयुक्त उत्पाद कृष्णा प्रसाद, आइजी उत्पाद व मद्य निषेध अमृत राज, एसपी मद्य निषेध संजय कुमार सिंह, उत्पाद अधीक्षक नालंदा विजय शेखर दुबे शामिल हैं। जांच टीम ने डीएम यशपाल मीणा और एसपी डीएस सावलाराम से जरूरी जानकारियां ली। मालूम हो कि आधिकारिक तौर पर जिले में दस लोगों की मौत की पुष्टि अलग-अलग कारणों से की गई है। हालांकि मृतकों की संख्या शुक्रवार शाम तक 16 पर पहुंच गई है। मालूम हो कि मौत के बाद रामधनी व मुन्ना के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ऐसे में दोनों का नाम मृतकों की अाधिकारिक सूची में दर्ज होने की संभावना है।
अधिकारिक तौर पर मृतक
- रामदेव यादव- गोंदापुर, नवादा
- अजय कुमार- पथरा, गोङ्क्षवदपुर, वर्तमान- गोंदापुर, नवादा।
- गोपाल सिंह- सिसवां, नवादा।
- ओम प्रकाश उर्फ लोहा सिंह ठठेरा- खरीदी बिगहा, नवादा।
- शैलेंद्र कुमार उर्फ शालो- गोंदापुर, नवादा।
- दिनेश सिंह उर्फ शक्ति- खरीदी बिगहा, नवादा।
- प्रभाकर गुप्ता- पिथौरी, अकबरपुर, वर्तमान-खरीदी बिगहा, नवादा।
- धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारो- बुधौल, नवादा।
- शिवशंकर कुमार उर्फ कृति- गोंदापुर, नवादा।
- आकाश कुमार- गोंदापुर, नवादा।
गैर अाधिकारिक मौत
- सोनू कुमार मिश्रा- बुधौल, नवादा।
- बब्लू कुमार- न्यू एरिया, वार्ड 06, नवादा।
- भूषण रजवार- गायत्री नगर, बुधौल, नवादा, मूल निवासी सिलाव, नालंदा।
- गोंदापुर के मृतक शैलेंद्र का भांजा
- रामधनी साव- कन्हाई नगर, नवादा।
- मुन्ना कुमार- न्यू एरिया, वार्ड 06, नवादा।