नदी में बह गया सुदर्शन का शव तीसरे दिन मिला
पेज- शनिवार को अचानक जमुने नदी में आई बाढ़ में बह गया था गांव से सात किलोमीटर दूर मिला शव संवाद सहयोगी शेरघाटी
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 10:27 PM (IST)
गया। थाना क्षेत्र के कचौड़ी गाव के सुदर्शन यादव (26) का शव सोमवार की सुबह गाव खाप के समीप जमुने नदी के किनारे से बरामद किया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल पहुंचाया है। बता दें कि सुदर्शन यादव शनिवार को अचानक जमुने नदी में आई बाढ़ के चपेट में आकर बह गया था। काफी खोजबीन के बाद रविवार को शव नहीं मिल पाया था। परिजन लगातार खोजबीन में लगे थे। सोमवार की सुबह गाव से लगभग सात किलोमीटर दूर गावखाप गाव के समीप नदी किनारे शव देखा गया। बताते चलें कि शेरघाअी विधायक डॉ. विनोद प्रसाद यादव का कचौड़ी गांव में पुस्तैनी घर है। जहा का रहने वाला सुदर्शन यादव था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें