हाईवा ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, घायल ने तोड़ा पीएमसीएच में दम
गया। बैहरा गांव निवासी 45 वर्षीय सिद्धेश्वर यादव की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार को पटना में हो गई।
गया। बैहरा गांव निवासी 45 वर्षीय सिद्धेश्वर यादव की मौत इलाज के दौरान शुक्रवार को पटना में हो गई। गुरुवार रात हाईवा ने उनकी बाइक में टक्कर मारी थी, जिसमें वे घायल हो गए थे। थानाध्यक्ष विकाश चंद्र ने बताया गुरुवार रात करीब दस बजे सिद्धेश्वर फतेहपुर से अपने घर जा रहे थे। गया की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इमायदपुर गांव के पास हादसा हुआ। सिद्धेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें गया स्थिति मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया। वहां से पटना स्थित पीएमसीएच, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। ग्रामीणों ने हाईवा सहित चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। चालक इमामगंज के फुलवरिया गाव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईवा जब्त कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही। बहरहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।