मन की बात लिखे पोस्टकार्ड भेज दिए रथ से
भारत के मन की बात मोदी जी के साथ रथ शुक्रवार को इमामगंज पहुंचा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 07:38 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 07:38 PM (IST)
गया। 'भारत के मन की बात, मोदी जी के साथ' रथ शुक्रवार को इमामगंज पहुंचा। बाजार में रथ के स्वागत के लिए भाजपाइयों के साथ आम जनता भी आतुर दिखी। जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए देश भर में ऐसे कई रथ घूमाए जा रहे। रथ में सुझाव पेटी रखी हुई है। इमामगंज की जनता द्वारा अपनी समस्याओं के साथ मन की बात लिखे पोस्टकार्ड इस पेटी में डाले गए। भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष गंगाधर पाठक, अखिलेश सिंह, उदयचंद अग्रवाल, विद्या सिंह, प्रदीप सिंह सहित आदि मौके पर मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें