Corona in Bihar: कैमूर में काफी कम हो गई कोरोना संक्रमितों की संख्या, जांच में केवल चार मिले पॉजिटिव
कैमूर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। अब जिले में कई प्रखंडों में एक भी संक्रमित नहीं मिल रहे। लेकिन कुछ प्रखंडों में अभी प्रतिदिन कोरोना पाॅजिटिव मिल रहे हैं। इन दिनों भले ही मौत का मामला सामने नहीं आ रहा है।
जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो रही है। अब जिले में कई प्रखंडों में एक भी संक्रमित नहीं मिल रहे। लेकिन कुछ प्रखंडों में अभी प्रतिदिन कोरोना पाॅजिटिव मिल रहे हैं। इन दिनों भले ही मौत का मामला सामने नहीं आ रहा है, लेकिन पॉजिटिव मरीजों का मिलने का सिलसिला नहीं रूक रहा।
जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 74 पर रूकी है। जबकि पिछले 24 घंटा में कुल 2484 लोगों की हुई जांच में सात लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 24 घंटा के अंदर चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4236 पहुंच गई है, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 4116 हो गई है।
जिले में रिकवरी की दर 97.17 प्रतिशत है। जिले में अब तक 616738 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई है। जिले में अब तक कुल 151891 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के अधौरा में 0, भभुआ में 20, भगवानपुर में 9, चैनपुर में 2, चांद में 2, दुर्गावती में 2, कुदरा में 4, मोहनियां में 9, नुआंव में 9, रामगढ़ में 5 और रामपुर में 4 एक्टिव मामले हैं।
इसके अलावा तीन वैसे एक्टिव मामले हैं जो अन्य जिले के हैं। जबकि अधौरा में 3903, भभुआ में 28840, भगवानपुर में 9370, चैनपुर में 14057, चांद में 14962, दुर्गावती में 13123, कुदरा में 15942, मोहनियां में 17923, नुआंव में 11376, रामगढ़ में 14617 और रामपुर में 7778 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
जिले के पांच प्रखंडों में नहीं मिले एक भी पॉजिटिव
पांच प्रखंडों में मंगलवार को एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। मंगलवार को छह प्रखंडों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधौरा, चांद, दुर्गावती, कुदरा, मोहनियां में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। अन्य प्रखंडों में पॉजिटिव मरीज मिले हैं, लेकिन वहां भी संख्या बहुत कम है। मंगलवार को कुल 2484 लोगों की हुई जांच में सात पॉजिटिव मिले हैं। इन दिनों अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। बीते सोमवार को 2459 लोगों की जांच हुई थी। लेकिन मंगलवार को 2494 लोगों की जांच हुई। अब प्रखंड क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पीएचसी के अलावा गांवों में और रास्ते से आने-जाने वाले लोगों की भी कोरोना जांच कर रही है। इससे जिले में जांच की प्रक्रिया को गति मिली है।
प्रखंड - जांच - पॉजिटिव
अधौरा -45 - 0
भभुआ - 184- 1
भगवानपुर - 282- 2
चैनपुर - 285 -1
चांद- 220 - 0
दुर्गावती - 240 - 0
कुदरा - 283 - 0
मोहनियां - 291 - 0
नुआंव - 221 - 1
रामगढ़ - 326 - 1
रामपुर -107 - 1