कांग्रेसी नेताओं ने कहा, गुजरात में मजबूत हुई पार्टी
गया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि गुजरात में पार्टी की ताकत बढ़ी है। वहां कांग्रेस ने विधानसभा चु
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 09:43 PM (IST)Updated: Fri, 22 Dec 2017 05:17 PM (IST)
गया। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि गुजरात में पार्टी की ताकत बढ़ी है। वहां कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पहले की तुलना में अधिक सीटें जीती हैं। यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी मेहनत का परिणाम है। बहुत सीटों पर वोटों का अंतर काफी कम है। पहले की तुलना में गुजरात में कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, युगल किशोर सिंह, ओम प्रकाश निराला, विद्या शर्मा, डॉ.गगन मिश्रा, मदीना खातुन, मो.जुबैर अहमद, कमलेश चंद्रवंशी, ओंकार नाथ सिंह, दामोदर गोस्वामी, जगदीश प्रसाद यादव व बिंदेश्वरी प्रसाद सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इसके लिए बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें