काम करने वालों को ही संगठन में रखें : राठौर
संवाद सूत्र, गुरारू : यहां की प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी की दयनीय हालत ने शनिवार को पाटी
संवाद सूत्र, गुरारू : यहां की प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी की दयनीय हालत ने शनिवार को पार्टी के वरीय नेताओं को चिंता में डाल दिया। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश के सह प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौर ने यहां प्रखंड स्तरीय संगठन की दयनीय हालत पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए पार्टी के नेताओं को कहा कि काम करने वाले लोगों को ही संगठन में रखें। केवल भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। राठौर यहां कांग्रेस कमेटी के प्रखंड स्तरीय कार्यसमिति की बैठक लेने आए थे। बैठक में उन्होंने प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, आमंत्रित सदस्य, पंचायतों के अध्यक्ष आदि का बारी-बारी से नाम पुकार कर उनकी उपस्थिति की जांच की। लेकिन अधिकांश लोगों को बैठक में अनुपस्थित पाकर काफी नाराज हुए। उन्होंने पार्टी के प्रखंड संगठन प्रभारी कैलाश प्रसाद स्वर्णकार को प्रखंड स्तरीय कमेटी का फिर से निर्माण करने व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाकर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मिशन 2019 पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष युगलकिशोर सिंह, महिला सेल की जिलाध्यक्ष लाछो देवी, प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्य गणेश प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार रंजन आदि मौजूद रहे।