सराहनीय कार्य:वर्षों के जलजमाव से मिली निजात, 15 हजार की आबादी ने ली राहत, आठ माह में बना नाला
गया शहर के मानपुर स्थित वार्ड संख्या 50 में नाले कि निर्माण हो जाने से करीब 15000 लोगों को ने राहत की सांस ली है। क्योंकि डेढ़ दशक से जलजमाव की समस्या पूरी तरह से अब समाप्त हो गई।
जागरण संवाददाता, गया। गया शहर के मानपुर स्थित वार्ड संख्या 50 में नाले कि निर्माण हो जाने से करीब 15,000 लोगों को ने राहत की सांस ली है। क्योंकि, डेढ़ दशक से जलजमाव की समस्या पूरी तरह से अब समाप्त हो गई। नाले का निर्माण नगर निगम के द्वारा किया गया है। जिससे वार्ड के राणा नगर, मधुमति आश्रम, कलपू नगर एवं सूरज देव नगर मोहल्ले के लोगों को जलजमाव से राहत मिली है।
उक्त मोहल्ले में करीब 15000 आबादी जलजमाव से डेढ़ दशक से परेशान थे। हमेशा मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी। थोड़ी सी बारिश होने पर कई घरों में नाली के पानी प्रवेश कर जाता था ।जिसके कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो जाता था। सबसे खराब स्थिति राणा नगर मोहल्ले का था। जहां कई घरों में हमेशा नाले के पानी घुसा रहता था। जिसके कारण लोग घर छोड़कर दूसरे स्थान पर चले गए थे ।लेकिन नाले के निर्माण होने से जलजमाव पूरी तरह से समाप्त हो गया और लोग अपने घर लौट लगे हैं। नाला निर्माण से लोगों ने राहत की सांस ली है।
एक किलोमीटर नाले का किया गया निर्माण
नगर निगम द्वारा एक किलोमीटर नाले का निर्माण किया गया है। सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि राणा नगर से लेकर कल कलपु नगर पईन तक नाले का निर्माण किया गया है जो एक किलोमीटर है। नाले की गहराई 8 फीट और चौड़ाई 5 फीट है। जिससे पर्याप्त मात्रा में पानी निकल रहा बड़ा नाला होने के कारण वार्ड में जलजमाव पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जिससे लोगों को जलजमाव से निजात मिल रहा है।
1.37 करोड़ की राशि नाला का हुआ निर्माण
निगम के द्वारा एक करोड़ 37 लाख रुपए की राशि से नाला का निर्माण किया गया है। नाला का निर्माण में करीब 8 महीने का समय लग था। नाला चौड़ा होने के कारण पानी पूरी तरह से निकालने के साथ-साथ रास्ता भी बन गया है। जिस पर लोग आवागमन कर रहे हैं। क्योंकि नाला पूरी तरह से ढका हुआ है।