हेल्थ मैनेजर के बंद घर से नगदी व जेवरात समेत 15 लाख रुपये की चोरी
गया रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा माली बगीचा नियर शहरी स्वास्थ्य केंद्र के समीप बंद घर को अपराधियों ने निशाना बनाया। बंद घर से नगदी जेवरात समेत 15 लाख रुपये की चोरी की घटना हुई है।
गया: रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा माली बगीचा नियर शहरी स्वास्थ्य केंद्र के समीप बंद घर को अपराधियों ने निशाना बनाया। बंद घर से नगदी, जेवरात समेत 15 लाख रुपये की चोरी की घटना हुई है। पीड़ित परिवार वारदात समय झारखंड के धनबाद गए हुए थे। पीड़ित ने रामपुर थाना में चोरी घटना की प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया गया कि गृह स्वामी शुभम कुमार बांकेबाजार में हेल्थ मैनेजर पद पर कार्यरत है। परिवार के साथ धनबाद गए हुए थे। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गृहस्वामी बीते 12 सितंबर से परिवार के साथ घर बंद धनबाद गए हुए थे। इसी बीच घटना घटी है। इसकी जानकारी शुक्रवार को मिली है। दिए गए आवेदन में घटना की जानकारी केयरटेकर विकास कुमार से मिली है। विकास आम दिनों की तरह तोता का खाना देने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचा। मुख्य द्वार का ताला खोलकर घर के अंदर जैसे हीं प्रवेश किए तो देखा की घर के अंदर अन्य कमरों का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रहे चार आलमीरा का लॉक खुला पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष व डीएसपी नगर राज कुमार साह ने घटनास्थल का मुआयना किया। जहां पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही सीसीटीवी की भी छानबीन की जा रही है।