भाकपा ने किया पीएम का पुतला दहन
संवाद सूत्र, खिजरसराय : प्रखंड के बेला मोड़ पर बुधवार को भाकपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 11:13 PM (IST)
संवाद सूत्र, खिजरसराय : प्रखंड के बेला मोड़ पर बुधवार को भाकपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा नेता सीताराम यादव ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में मंहगाई बढ़ गई है। गैस व पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, राज्य में आए दिन हत्या व दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। केंद्र व राज्य की सरकारें किसान हित में कोई ठोस कार्य नहीं कर रहीं। पुतला दहन कार्यक्रम में बिंदी यादव, वृक्ष मांझी, संजीव यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें