Move to Jagran APP

बिहार का बड़ा आयोजन है बौद्ध महोत्सव : आयुक्त

प्रमंडलीय आयुक्त असंगबा चुबा आओ ने कहा कि बौद्ध महोत्सव बिहार के अन्य महोत्सवों से बड़ा है। इस महोत्सव में देश प्रदेश के अलावा विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतिया होती हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 02:47 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:17 AM (IST)
बिहार का बड़ा आयोजन है बौद्ध महोत्सव : आयुक्त
बिहार का बड़ा आयोजन है बौद्ध महोत्सव : आयुक्त

गया। प्रमंडलीय आयुक्त असंगबा चुबा आओ ने कहा कि बौद्ध महोत्सव बिहार के अन्य महोत्सवों से बड़ा है। इस महोत्सव में देश प्रदेश के अलावा विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतिया होती हैं।

loksabha election banner

उक्त बातें आयुक्त ने बौद्ध महोत्सव 2020 के समापन सत्र में कहीं। इस अवसर पर उन्होंने बौद्ध महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी अभिषेक सिंह सहित 16 समिति सदस्यों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विदेशी पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि आप बार-बार बिहार आएं। यहां कई ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थल हैं। बौद्ध महोत्सव का सफल आयोजन आप सभी के सहयोग से संभव हुआ है।

डीएम ने कहा कि 1998 से बौद्ध महोत्सव की शुरुआत छोटे स्तर पर किया गया था, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। बौद्ध महोत्सव जैसा बिहार का कोई महोत्सव नहीं होता। सीएम नीतीश कुमार की सलाह पर इसे निगमा मोनलम पूजा के दौरान आयोजित किया जाता है। इसे हर वर्ष और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। यही कारण है कि इस बार नौ देशों के कलाकारों की सहभागिता हुई। पर्यटन प्रभारी ने कहा कि बौद्ध महोत्सव की तैयारी दो माह से चल रही थी। इसके लिए 16 अलग अलग कमेटी बनाई गई थी। इसका प्रचार प्रसार जिले के अलावा सीमाई जिलों में भी कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.