Move to Jagran APP

भगवान बुद्ध के 2566 बुद्ध जयंती पर बोधगया हुआ बुद्ध मय, धम्म यात्रा से शुरू हुई बुद्ध जयंती

महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में भगवान तथागत के दर्शन हेतु कतार बद्ध श्रद्धालु लगे हैं। बोधि वृक्ष की छांव में सूत पाठ के साथ विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। यहां पर ही प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण भी किया जाएगा। राज्यपाल फागू चौहान बोधगया आने वाले हैं।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 08:52 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 09:56 AM (IST)
भगवान बुद्ध के 2566 बुद्ध जयंती पर बोधगया हुआ बुद्ध मय, धम्म यात्रा से शुरू हुई बुद्ध जयंती
बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर का नजारा

 जागरण संवाददाता, गया। बुद्धम शरणम गच्छामि के त्रिशरण घोष के साथ जापान के दाईबुत्सु से धम्म यात्रा निकाली गई। जिसके साथ ही भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया में 2566 वी बुद्ध जयंती का शुभारंभ हुआ। पूरे बोध गया में‌बुद्धम शरणम गच्छामि के स्वर सुनाई दे रहे हैं। पूरे बोध गया को पंचशील ध्वज से सजाया गया है।

loksabha election banner

सूत पाठ के साथ विश्व शांति के लिए होगी प्रार्थना

महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में भगवान तथागत के दर्शन हेतु कतार बद्ध श्रद्धालु लगे हैं। बोधि वृक्ष की छांव में सूत पाठ के साथ विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। यहां पर ही प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्यपाल फागू चौहान बोधगया आने वाले हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाबोधि मंदिर में बुद्ध जयंती का कार्यक्रम शुरू हो गया है।

विदेशी महाविहार ओं में भी विशेष पूजा पाठ

बोधगया के इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदेशी श्रद्धालु भी आए हुए हैं मुख्य महाबोधि मंदिर के अतिरिक्त अन्य विदेशी महाविहार ओं में भी बुद्ध जयंती को लेकर विशेष पूजा पाठ किया जा रहा है कल रात से ही बोधगया के  महाबोधि मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.