Move to Jagran APP

हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित होगा बोधगया

बोधगया जल्द ही नए लुक में दिखेगा। धार्मिक और सास्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बोधगया का कायाकल्प केंद्र सरकार की हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड एग्युमेंटेशन योजना (हृदय) के तहत होने जा रहा है। पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों को सुदृढ़ व सुंदरीकरण कर आने वाले पीढ़ी के लिए संरक्षित रखने के उद्देश्य से इसका उन्नयन किया जाएगा। इस कार्य पर 17.22 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। उक्त योजना का क्रियान्वयन दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में प्राग बोधि गुफा से बोधगया तक पाथ-वे निर्माण नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगा। वहीं द्वितीय चरण में आदि शंकराचार्य मठ और सड़क चौड़ीकरण के कार्य होंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 07:27 PM (IST)
हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित होगा बोधगया
हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित होगा बोधगया

विनय कुमार मिश्र, बोधगया

loksabha election banner

बोधगया जल्द ही नए लुक में दिखेगा। धार्मिक और सास्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बोधगया का कायाकल्प केंद्र सरकार की हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड एग्युमेंटेशन योजना (हृदय) के तहत होने जा रहा है। पुरातात्विक व ऐतिहासिक धरोहरों को सुदृढ़ व सुंदरीकरण कर आने वाले पीढ़ी के लिए संरक्षित रखने के उद्देश्य से इसका उन्नयन किया जाएगा। इस कार्य पर 17.22 करोड़ रुपये खर्च आएंगे।

उक्त योजना का क्रियान्वयन दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में प्राग बोधि गुफा से बोधगया तक पाथ-वे निर्माण, नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगा। वहीं, द्वितीय चरण में आदि शंकराचार्य मठ और सड़क चौड़ीकरण के कार्य होंगे।

---

आदि शंकराचार्य मठ के जीर्णोद्धार

पर खर्च होंगे 2.7 करोड़

ऐतिहासिक आदि शंकराचार्य मठ के स्वरूप को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए 2.7 करोड़ का व्यय किया जाएगा। योजना के अनुसार, मठ के भवनों को साफ किया जाएगा। मठ परिसर में स्थित बेशकीमती मूर्तियों के लिए मठ के कमरे में ही संग्रहालय बनाया जाएगा। मठ के तीनों द्वार का जीर्णोद्धार किया जाएगा और लाइट एंड साउंड कार्यक्रम की व्यवस्था की जाएगी।

----

पदयात्रा करने में नहीं होगी परेशानी

हर वर्ष बौद्ध महोत्सव के दौरान बुद्ध के मार्ग का अनुसरण करने हेतु प्रागबोधि गुफा से बोधगया तक पदयात्रा निकाली जाती है। लगभग सात किमी तक पाथ-वे बनाया जाएगा ताकि पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। निर्धारित दूरी तक शौचालय व पेयजल की सुविधा व बैठने के लिए बेंच बनाए जाएंगे।

---

दोमुहान पर बनेगा प्रवेश द्वार

गया-डोभी मार्ग पर स्थित दोमुहान पर भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। दोमुहान से बोधगया मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस मार्ग में तीन डीलक्स शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

---

बोधगया को हृदय योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा चयनित किया गया है। विकास के कई प्रस्ताव नगर पंचायत में आए हैं। आदि शंकराचार्य मठ के उन्नयन और सुंदरीकरण के लिए जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया है। उम्मीद है लोकसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद योजनाओं के क्रियान्वयन कार्य आरंभ हो।

-मनोरमा देवी, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत बोधगया।

---------

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.