Move to Jagran APP

बोधगया में बौद्ध महोत्‍सव का आगाज, CM नीतीश ने किया उद्घाटन

बिहार के बोधगया में बौद्ध धर्मावलंबियों का बौद्ध महोत्‍सव शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। इसके पहले उन्‍होंने राजगीर में गुरुद्वारा का शिलान्‍यास किया।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 08:48 PM (IST)
बोधगया में बौद्ध महोत्‍सव का आगाज, CM नीतीश ने किया उद्घाटन
बोधगया में बौद्ध महोत्‍सव का आगाज, CM नीतीश ने किया उद्घाटन

गया [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर होते हुए गया पहुंचे, जहां बोधगया में उन्‍होंने तीन दिवसीय बौद्ध महोत्‍सव का उद्घाटन किया। उन्‍होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पहले उन्‍होंने राजगीर के गुरु नानक शीतल कुंड में गुरु नानक देव जी की संगत में मत्था टेका तथा 10 करोड़ की लागत से बनने वाले गुरुद्वारे का शिलान्यास भी किया।

loksabha election banner

राजगीर के गुरुद्वारा में टेका मत्था
गुरुद्वारे का शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने राजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरू नानक शीतल कुंड के उपरी तल्ले पर महाराज जी के प्रकाश स्थान के दर्शन भी किए। वहां वे अखंड पाठ के बाद अरदास में गुरुनानक सेवक जत्था के साथ शामिल हुए।

कालचक्र मैदान में बोद्ध महोत्‍सव का आगाज
इसके बाद मुख्‍यमंत्री बोधगया में बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के बाद मुख्‍यमंत्री को विभिन्न देशों के कलाकारों ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। महोत्‍सव के उद्घाटन के लिए कालचक्र मैदान सज-धज कर तैयार था। इसके मध्य में भगवान बुद्ध की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। बौद्ध महोत्सव के साथ मुख्यमंत्री ने पर्यटक सूचना केंद्र का भी उद्घाटन किया। इसका निर्माण बीटीएमसी (बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति) के कार्यालय के सामने की जगह पर हुआ है।

ग्रामश्री मेला
इस अवसर पर कालचक्र मैदान में ही ग्रामश्री मेला का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसका भी उद्घाटन किया। मेला में काष्ठ और हस्तशिल्प की चीजों के स्टाल लगाए गए हैं। एक स्टाल निर्वाचन शाखा की भी है। वहां ईवीएम से मतदान के बाद उसके सत्यापन की जानकारी दी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.