भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती, चित्र पर किया माल्यार्पण
प्रखंड मुख्यालय के वीर कुआं प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती समारोह आयोजित की गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल मेहता भाजपा जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गोविंदपुर विधानसभा के प्रभारी विनय कुमार सिंह शामिल हुए।
नवादा, जेएनएन। प्रखंड मुख्यालय के वीर कुआं प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती समारोह आयोजित की गई। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गोविंदपुर विधानसभा के प्रभारी विनय कुमार सिंह शामिल हुए। जयंती समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ साथ केक भी काटा गया। वही जयंती समारोह के मौके पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत के किसानों के हित में चलाए गए बिल पर चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के किसानों के हित के बारे में सोचा है। इसलिए जो बिल लाए हैं। विपक्षी इस बिल को गलत बताकर नकारात्मक सोच किसानों के प्रति पैदा कर रहे हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। नौ करोड़ किसान परिवार के खाते में बैंक माध्यम से पैसा भेजा जाएगा। जबकि सच यह है एमएसपी सिस्टम जारी रहेगा। मंडियां कभी बंद नहीं की जाएंगी। मंडियों को एपीएमसी के परिधि से बाहर रखा जाएगा। किसानों द्वारा एग्रीमेंट सिर्फ फसलों का होगा। किसी भी परिस्थिति में सरकार किसानों की जमीन को हस्तांतरण नहीं कराएगा। किसानों की जमीन सुरक्षित रहेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन जिला प्रवक्ता एवं मंडल प्रभारी विश्वास सिंह उर्फ बिशु, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष नवल किशोर, कौवाकोल पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, गोविंदपुर मंडल प्रभारी विकास कुमार सिंह, जिला महामंत्री अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सनोज कुमार सिंह, भाजपा नेता प्रमोद कुमार चुन्नू, रोह मंडल महामंत्री सुरेंद्र कुमार उर्फ व्यास जी, गोविंदपुर मंडल महामंत्री राजेश कुमार, भाजपा नेता भोला जी, संजय कुमार, रामाश्रय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।