Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जलाया पुतला

सर्वोच्च न्यायालय से राफेल मामले में मोदी सरकार को क्लीन चीट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के टावर चौक के समीप कांग्रेस नेता राहुल गाधी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 10:04 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 10:04 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जलाया पुतला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जलाया पुतला

गया । सर्वोच्च न्यायालय से राफेल मामले में मोदी सरकार को क्लीन चीट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के टावर चौक के समीप कांग्रेस नेता राहुल गाधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसके बाद पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा के लिए अनेकों संसाधनों का संग्रह कर रहे हैं, उसी क्रम में राफेल भी फ्रांस सरकार से खरीदने का फैसला किया गया। राफेल डील के खिलाफ कांग्रेस ने हिन्दुस्तान की जनता को गुमराह किया। ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को, चौकीदार चोर है का नारा के द्वारा भारत की जनता को भरमाने कार्य किया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में झूठा प्रचार को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया, ताकि चुनाव में गलत प्रचार का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिल सके। जनता के न्यायालय में फैसला नरेंद्र मोदी के पक्ष में सुना दिया। जनता के फैसले के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने भी राहुल गाधी के याचिका को खारिज कर साबित किया कि राफेल में कोई घोटाला नहीं हुआ है। मौके पर जिला महामंत्री प्रशात कुमार, राजेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम,प्रेम प्रकाश, कंचन सिन्हा, पप्पू चंद्रवंशी, राजेंद्र प्रसाद, संतोष ठाकुर, दीपक पाण्डेय, मुकेश शर्मा, आयुष कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.