Move to Jagran APP

नीति और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है भाजपा, इसकी गरिमा कायम रखते हुए लाएं संगठन में मजबूती

टनकुप्‍पा में हुई भाजपा कार्य समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि पंचायत चुनाव में जिला परिषद के प्रत्‍याशियों के रूप में जुझारू एवं कर्मठ प्रत्‍याशी दिए जाएंगे।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 07:55 AM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 07:55 AM (IST)
नीति और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है भाजपा, इसकी गरिमा कायम रखते हुए लाएं संगठन में मजबूती
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा जिलाध्‍यक्ष। जागरण

टनकुप्पा (गया), संवाद सूत्र। भाजपा नीतियों और सिद्धांतों  पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए हर कार्यकर्ता इसकी गरिमा काे कायम रखते हुए, संगठन की मजबूती में जुट जाएं। छह अप्रैल को पार्टी का स्‍थापना दिवस मनाया जाएगा। ये बातें भाजपा के जिलाध्‍यक्ष धनराज शर्मा ने कही। वे टनकुप्पा प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की बिलंदपुर गांव में आयोजित  बैठक में बोल रहे थे। कार्यकर्ता उदय सिंह के मकान में  हुई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह एवं जिला महामंत्री विनोद सिंह ने की।

loksabha election banner

पार्टी की गरिमा रहे कायम, इसका रखें ध्‍यान

वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिलाध्यक्ष सहित मंडल कार्यकारणी सदस्‍यों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष नेमंडल कार्यसमिति सदस्यों को पार्टी के सिद्धांत एवं कर्तव्‍य के बारे में बताया। कहा कि पद और पार्टी की गरिमा को कायम रखते हुए इसे बढ़ाएं भी। पार्टी की उन्नति के लिए कार्य करें। आगामी छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी  स्थापना दिवस मनाएगी। साथ हीं 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई जाएगी है। बाबासाहेब की जयंती के अवसर पर प्रखंड के दो महादलित टोला में कार्यक्रम सह भोज का आयोजन मंडल कार्यकारणी की ओर ओर से किया जाएगा।

जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा प्रत्‍याशी

बैठक में जिलाध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। कार्यकारणी सदस्यों को बताया कि भाजपा क्षेत्र के जुझारू और कर्मठ सदस्य को पंचायत चुनाव में जिला परिषद प्रत्याशी का चयन पार्टी तय कर देगी। इसे भाजपा सदस्यों को स्वीकार करना होगा। इसमे किसी प्रकार का मतभेद नहीं होना चाहिए। बैठक में उपस्थित भाजपा मंडल अधिकारियों को कार्यसमिति एवं सभी मोर्चा के साथ माह में एक बार बैठक करने एवं बूथ कमेटी को रिवीजन करने का सलाह दी गई। बैठक में जिला महामंत्री प्रशांत कुमार, भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह, प्रखंड भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ झलक सिंह, ठाकुर आनंद सिंह, उदय सिंह, राजेश पासवान, नरायण मांझी, संतोष सुमन, राहुल सिंह, युवा भाजपा कार्यकर्ता सोनू सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.