Move to Jagran APP

Bihar Politics: केंद्रीय इस्‍पात मंत्री आरसीपी सिंह विष्णुपद मंदिर में पूजा के बाद कार्यकर्ताओं से करेंगे बात

जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। मंत्री के आगमन को लेकर समूचे जदयू खेमा में जबर्दस्त उत्साह है। मंत्री आरसीपी सिंह का विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है। यहीं पर वह अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 07:31 AM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 07:31 AM (IST)
Bihar Politics: केंद्रीय इस्‍पात मंत्री आरसीपी सिंह विष्णुपद मंदिर में पूजा के बाद कार्यकर्ताओं से करेंगे बात
केंद्रीय इस्‍पात मंत्री व जदयू नेता आरसीपी सिंह। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, गया। चार सितंबर को केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के गया आगमन को लेकर जदयू की ओर से तैयारी जोरों पर है। जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर समूचे जदयू खेमा में जबर्दस्त उत्साह है। मंत्री आरसीपी सिंह का विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है। यहीं पर वह अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

loksabha election banner

गया पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ता फूल-माला से उनका अभिनंदन करेंगे। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने  आगमन को लेकर गुरुवार को गया जिला की सीमा बेलागंज प्रखंड क्षेत्र में पहुंचकर निर्धारित रूट का जायजा लिया। 4 और 5 सितंबर को आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ता संपर्क एवं आभार यात्रा को लेकर तैयारी की जा रही है।

तैयारियों का जायजा लेने के दौरान साथ में संजय कुमार, विवेकानंद, विजय सिंह, संजू मेहता, धर्मपाल ङ्क्षसह, कमलेश त्रिपाठी, मुकेश कुमार, अश्वनी कुमार, पंकज कुमार समेत दर्जनों पार्टी नेता उपस्थित थे। शुक्रवार को पार्टी के वरीय नेता रसलपुर, बीथोशरीफ में रूट का जायजा लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.