Move to Jagran APP

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री आरसीपी बोले, घर-घर जाकर सीएम नीतीश के कार्य समझाएं कार्यकर्ता

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रोहतास पहुंचे आरसीपी सिंह का जगह-जगह स्‍वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि बिहार में फिर से जदयू नंबर वन पार्टी बनकर उभरेगी। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर सीएम के कार्य बताएं।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 06:40 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 06:40 AM (IST)
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री आरसीपी बोले, घर-घर जाकर सीएम नीतीश के कार्य समझाएं कार्यकर्ता
रोहतास में केंद्रीय मंत्री का हुआ स्‍वागत। फाइल फोटो

सासाराम, जागरण संवाददाता। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय इस्पात मंत्री (Union Minister of Steel RCP Singh) बनने के बाद रोहतास जिले में पहली बार आगमन पर उत्साहित जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस मौके पर इस्पात मंत्री ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। घर-घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के काम को विस्तारपूर्वक समझाना है। इससे जनता दल यूनाइटेड (JDU) एक बार फिर बिहार में नंबर वन पार्टी बन सकेगा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, पूर्व विधायक डा. अशोक कुमार, वशिष्ठ सिंह व ललन पासवान के नेतृत्व में मोहिनी के समीप वाहनों के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बिक्रमगंज, संझौली, नोखा, बरांव मोड़, मोकर, स्थानीय जिला कार्यालय लालगंज व पोस्ट आफिस मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने गाजा-बाजा के साथ स्वागत किया। फजलगंज कार्यालय पर ट्रेडर्स प्रकोष्ठ ने मंत्री का स्वागत किया। 

loksabha election banner

विकसित बिहार बनाने में लगे हैं नीतीश और आरसीपी-जमां खान

चेनारी पहुंचने पर नेताओं ने भव्य स्वागत किया। शिवसागर में कमलेश राय, करगहर के सीताराम पटेल समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। खुरमाबाद के पास रोहतास व कैमूर की सीमा पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां, आलोक सिंह पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, ललन पासवान, श्यामबिहारी राम, जिलाध्यक्ष नगेंद्र चंद्रवंशी , सुनील रजक, संतोष शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा ,मुनेश्वर कुशवाहा ,रविरंजन सिंह पप्पू पटेल आदि नेताओं ने उनकी आगवानी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री को कई महिलाओं ने आवेदन सौंपा। खुरमाबाद नदी पुल पर कैमूर के नेताओं के अलावा टेकारी ,इब्राहिमपुर ,सरैया आदि कई जगहों पर मंत्री का स्वागत हुआ। बाद में वे कैमूर के लिए रवाना हुए। खुरमाबाद में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है। विकसित विहार बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.