Politics: केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के आगमन को लेकर जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ में उत्साह
केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का गया में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। बिहार प्रदेश जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 4 सितंबर को एक बजे आजाद पार्क के सामने मंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, गया। जदयू के कार्यकर्ता संपर्क एवं आभार कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का गया में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। बिहार प्रदेश जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि 4 सितंबर को एक बजे आजाद पार्क के सामने मंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।
मंगलवार को गांधी मंडप में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष बबन चंद्रवंशी ने कहा कि आरसीपी सिंह के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार बूथ स्तर तक पहुंच गया है। जिसे और विस्तार करने की आवश्यकता है। बैठक में रामाधार सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र चंद्रवंशी, हरि साव, शंभू शर्मा, बैजनाथ शर्मा, राम विलास शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
इससे पूर्व पटना में उनका भव्य स्वागत हुआ था। वे जहां-जहां गए, वहां कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। फूल मालों से उनका स्वागत किया गया था। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हुई थीं।
जदयू दलित प्रकोष्ठ की प्रखंडवार कमेटी गठित
जदयू दलित प्रकोष्ठ की जिले की प्रखंड कमेटी गठित की गई है। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश पासवान ने प्रखंड कमेटी की सूची जारी करते हुए बताया कि जितेंद्र पासवान को बेलागंज, सुरेश कुमार को कोंच, मिथिलेश पासवान को टिकारी, सुनील पासवान को गुरारू,ब्रकिशोर कुमार को गुरुआ, निकलेश कुमार को परैया, अशोक पासवान को आमस, रमेश पासवान को शेरघाटी, नवीन कुमार पासवान को डोभी, अनुज पासवान को बांके बाजार, बिगन पासवान को इमामगंज, सुनील पासवान को डुमरिया का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है।
दीनदयाल पासवान को बोधगया, नागेंद्र पासवान को टनकुप्पा, ङ्क्षबदु पासवान को फतेहपुर, शंभू पासवान को मोहनपुर, विनोद पासवान को बाराचट्टी, रंजीत पासवान को मानपुर, श्याम सुंदर पासवान को वजीरगंज का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। राजू पासवान को मोहड़ा, कुणाल किशोर को अतरी, प्रवेश पासवान को नीमचक बथानी, मनोज पासवान को खिजरसराय व शिव कुमार पासवान को नगर प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है।