Move to Jagran APP

बिहार सरकार व बैंक दो अरब से अधिक रुपये वसूलेंगे, कैमूर के 13184 लोगों पर होगी कार्रवाई

कैमूर जिले में बैंकों से राशि लेकर तथा सरकारी योजनाओं की राशि का गबन कर काम न कराने के मामले में अब वसूली होगी। कैमूर जिले के कुल 13184 लोगों को चिह्नित किया गया है। जिनके पास करीब दो अरब आठ करोड़ 33 लाख रूपये बकाया है।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 04:33 PM (IST)
बिहार सरकार व बैंक दो अरब से अधिक रुपये वसूलेंगे, कैमूर के 13184 लोगों पर होगी कार्रवाई
कैमूर में विभिन्न विभागों से योजना की राशि के मामले में भी होगी वसूली, सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ, जागरण संवाददाता। कैमूर जिले में बैंकों से राशि लेकर तथा सरकारी योजनाओं की राशि का गबन कर काम न कराने के मामले में अब वसूली होगी। जिला नीलाम पत्र विभाग के यहां से ऐसे लोगों को लगातार नोटिस भेजी जा रही है। नोटिस का जवाब नहीं आने पर तथा राशि नहीं जमा करने पर उनकी संपत्ति की नीलामी भी की जा सकती है। ऐसे में कैमूर जिले के कुल 13184 लोगों को चिह्नित किया गया है। जिनके पास करीब दो अरब आठ करोड़ 33 लाख रूपये बकाया है। बकाया राशि की वसूली के लिए नीलाम पत्र विभाग आगे की कार्रवाई की जा रही है।

loksabha election banner

एक घर की हो चुकी नीलामी

इसी क्रम में मोहनियां में एक घर की नीलामी भी पिछले दिनों हुई है। बकाया में बैंकिंग, विद्युत, योजना, राजस्व, खनन, एवं अन्य प्रकार के मामले शामिल है। करीब दो अरब से अधिक राशि की वसूली होनी है। इसके अलावा बैंकों से ऋण लेने के बाद राशि नहीं लौटाने वाले शामिल है। बैंकों से ऋण लेकर राशि नहीं लौटाने से दूसरे लाभुकों को भी बैंक ऋण नहीं दे रहा है। 

किस सेक्टर में कितना बकाया राशि -

विभाग       -    व्यक्ति/योजना   -  राशि लाख में

बैङ्क्षकग   -       10956 -                    6811.84

विद्युत -             207 -               297.68

योजना -          160 -              182.81

वाणिज्यकर -     251 -           83.01

विविध        -   78       -      236.98

खनन -            660       -     380.23

राजस्व  -         8         -         12.04

निबंधन -        46 -                177.52

उत्पाद -      18 -                    26.04

परिवहन -     160               -    11.31

अं अ मोहनियां -  1           -          6.46

बीडीओ नुआंव -  1               -     4.57

अजा-अजजा कैमूर -     16          -    23.47

एसएफसी        -    213         -     12486.44

बीडीओ अधौरा -    215        -       28.09

बीडीओ चैनपुर -     97 -              5.81

बीडीओ भगवानपुर - 65      -      36.97

बीडीओ रामपुर -    12      -    3.20

नन - बैङ्क्षकग -       15      - 16.91

वन प्रमंडल -       चार        -  1.26

कल्याण  -        एक            - 0.72


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.