Move to Jagran APP

विधानसभा अध्यक्ष ने विष्णुपद मंदिर में लगाई हाजिरी, विष्णु सहस्त्रनाम के साथ की तुलसी अर्चना

शनिवार को गया पहुंचे बिहार विधानसभा के अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा ने रविवार की सुबह प्रसिद्ध विष्‍णुपद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्‍होंने मंगलागौरी मंदिर में भी पहुंचकर आराधना की। कहा कि इस भूमि पर आकर मन को शांति मिलती है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 11:49 AM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 11:49 AM (IST)
विधानसभा अध्यक्ष ने विष्णुपद मंदिर में लगाई हाजिरी, विष्णु सहस्त्रनाम के साथ की तुलसी अर्चना
विष्‍णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करते विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा। जागरण

गया, जागरण संवादाता। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को भगवान श्री हरि विष्णु के दरबार में माथा टेका। सुबह करीब आठ बजे विधानसभा अध्यक्ष विष्णुपद मंदिर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रों के साथ भगवान श्री हरि विष्णु के चरण चिह्न की पूजा अर्चना की। गया पाल पुरोहित छोटू बारीक ने पूजा-अर्चना कराई। उन्‍होंने माता मंगलागौरी के दरबार में भी हाजिरी लगाई।

loksabha election banner

विष्‍णु सहस्रनाम के साथ की आराधना

विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना एवं विष्णु सहस्त्रनाम के साथ तुलसी अर्चना भी की। मंदिर में करीब 45 मिनट रहकर उन्‍होंने विधि-विधान से भगवान की आराधना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि गया ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि है। विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करने से मन को शांति मिलती है। क्योंकि भगवान श्री हरि विष्णु का चरण चिह्न मंदिर के गर्भगृह में विराजमान है। उनकी पूजा करने से सारे संताप मिट जाते हैं। मन प्रसन्न एवं प्रफुल्लित हो जाता है। विधानसभा अध्यक्ष विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मां मंगलागौरी शक्तिपीठ पहुंचे। वहां मां मंगला गौरी की पूजा अर्चना की। शक्तिपीठ के पुजारी ने गर्भ गृह में पूजा कराई। विधानसभा अध्यक्ष के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, प्रशांत कुमार सहित कई लोग थे। आज विधानसभा अध्‍यक्ष गया शहर एवं टिकारी के कई आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 

भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद

यहां बता दें कि विस अध्यक्ष सिन्हा शनिवार शाम गया पहुंचे। उन्‍होंने वजीरगंज के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह के गांव पुनाड गए। वहां विधायक और गया के जाने माने समाज सेवी हरि प्रपन्ना ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्‍वागत किया। विस अध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने अतरी, वजीरगंज इस्लामपुर एवं गया विधानसभा क्षेत्र के भारी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उनसे क्षेत्र की कई  समस्याएं सुनी। सरकार की योजनाओं से भी उन्‍हें अवगत कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.