Bihar Accident: मोहनियां में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना के बाद अगल बगल के लोग दौड़ करके आए। दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवारों को अनुमंडल अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने अमित कुमार व उमेश पासवान को मृत घोषित कर दिया।
संवाद सहयोगी मोहनियां (भभुआ)। थाना क्षेत्र के घेघियां गांव के आगे पकवा इनार के समीप गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में एक बाइक आ गई। जिससे इस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसको बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। मृतकों में डंडवास पंचायत के वार्ड नंबर सात के वार्ड सदस्य उमेश पासवान का नाम शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डंडवास ग्राम निवासी कमलेश कुमार के पुत्र अमित कुमार(33), रामजी पासवान के पुत्र उमेश पासवान व ग्राम अहिरांव थाना चेनारी जिला रोहतास निवासी उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अंकित कुमार (28) मोहनिया से गांव जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 30 पर थाना क्षेत्र के पकवा इनार के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
वाहन बाइक सवारों को कुचलते हुए निकल गया। इस दुर्घटना में अमित कुमार व उमेश पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना के बाद अगल बगल के लोग दौड़ करके आए। दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवारों को अनुमंडल अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने अमित कुमार व उमेश पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकित कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
शादी की नीयत से भगाई गई लड़की बरामद
संवाद सूत्र, रामगढ़: थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से भगाई गई लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई करते हुए युवक व लड़की दोनों को बरामद कर लिया। लड़की के अपहरण की प्राथमिकी आठ सितंबर को थाने में उसके पिता ने दर्ज कराई थी।
प्राथमिकी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का सहुका गांव निवासी चंद्रगुप्त बिंद ने शादी की नीयत से बीते गुरुवार को अपहरण कर लिया। लड़की के पिता थाने पंहुचे तो मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने लड़का व लड़की को थाना क्षेत्र के देवहलिया से गुरुवार को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष आरके यादव ने इसकी जानकारी दी।