बहनों ने की भाइयों के दीर्घायु की कामना
संवाद सूत्र, परैया: भाइयों के दीर्घायु व उनके जीवन में किसी तरह की बाधाएं नहीं आए इसकी
संवाद सूत्र, परैया: भाइयों के दीर्घायु व उनके जीवन में किसी तरह की बाधाएं नहीं आए इसकी कामना को लेकर प्रखंड में बहनों ने भैयादूज का व्रत शुक्रवार को किया। दानव के प्रतीत लघु प्रतिमा बनाकर उसके उपर काटा रखकर ईट, पत्थर व मूसल से कूट कर भाइयों के दीर्घायु की कामना की। बहनों ने लोकगीत गाकर ईश्वर से भाइयों के शत्रु नाश की कामना करते हुए गोधन कूटे। इसके अलावा प्रखंड में चित्रगुप्त पूजा की गई।
-----------
बहनों ने कूटे गोधन
फोटो 31
संवाद सूत्र, टनकुप्पा : शुक्रवार को प्रखंड में भैयादूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों के दीर्घायु की कामना को लेकर पूजा अर्चना के बाद गोधन कूटे। सुबह से ही पूजा की तैयारी में बहनें जुटी थीं। इस पूजा की परंपरा और रीति रिवाज के अनुसार जगह-जगह पर बहनों ने गोबर का घेरा बनाकर गौरी गणेश की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा अर्चना की। इसके बाद गोधन कूट कर भाइयों की सारी बलैया दूर करने की कामना भगवान से की। जीवन में आने वाली किसी प्रकार की बाधा तथा सारे कष्ट को दूर रखने की भी कामना की। इस पूजा को लेकर सुबह से देर शाम तक प्रखंड में उत्सव सा माहौल था।