Move to Jagran APP

भभुआ: कड़ाके की ठंड में भी सूर्य नमस्कार करने वालों की बढ़ रही संख्या

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को लेकर अमृत महोत्सव मनाने को लेकर लोग एकत्रित हुए। जिस कारण एक लाख सूर्य नमस्कार के लक्ष्य की देश व्यापी मुहिम में जुड़ने की परिकल्पना साकार होते दिख रही है। सुबह सात से आठ बजे तक के कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 03:57 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 03:57 PM (IST)
भभुआ: कड़ाके की ठंड में भी सूर्य नमस्कार करने वालों की बढ़ रही संख्या
भभुआ में सूर्य नमस्कार करते लड़की की सांकेतिक तस्वीर

 संवाद सूत्र, रामगढ़: कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग सूर्य नमस्कार महायज्ञ में शामिल हो रहे हैं। एक लाख सूर्य नमस्कार के लक्ष्य को रामगढ़ बहुत जल्द हासिल करने वाला है। इस सूर्य नमस्कार में आहूति देने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। तीसरे दिन रामगढ़ हाई स्कूल का मैदान भारत माता व वंदेमातरम के जयघोष से गूंजायमान हो उठा। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ को लेकर अमृत महोत्सव मनाने को लेकर लोग एकत्रित हुए। जिस कारण एक लाख सूर्य नमस्कार के लक्ष्य की देश व्यापी मुहिम में जुड़ने की परिकल्पना साकार होते दिख रही है। सुबह सात से आठ बजे तक एक घंटे के कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा घरों में भी लोग समयानुसार सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। इस दौरान मौजूद लोग सूर्य भगवान के तेरह नामकरण के साथ सूर्य नमस्कार में लोग हिस्सा लिए। 

prime article banner

वीर शिवाजी तरुण व्यवसायी शाखा द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ के आयोजन में लोगों की भागीदारी बढ़ी। 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार राष्ट्र वंदना राष्ट्रीय संकल्प के साथ किया जा रहा है। इस संबंध में संघ के खंड कार्यवाह रविकांत तिवारी व जिला शारीरिक प्रमुख ओमप्रकाश ने बताया कि यह आयोजन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी आयोजित है। समाज के सज्जन शक्ति, राष्ट्र प्रेमी युवा अपने अपने घरों में अथवा अपने अपने गांव में व्यक्तिगत तथा सामूहिक सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। जिसका वृत्त भी संकलन हो रहा है। 

रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र से एक लाख सूर्य नमस्कार की आहूति देने की योजना बनाई गई है। 

संघ के स्वयंसेवक के अलावा समाज के सज्जन शक्ति, राष्ट्र प्रेमी युवा साथियों का व्यापक सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस कार्य में महिलाएं भी हिस्सा ले रही हैं। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक किसी भी समय सूर्य नमस्कार होना है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता होने को प्रेरित भी किया गया तथा बताया गया कि इस सूर्य नमस्कार के सभी चरणों को पूरा करने पर मनुष्य सभी तरह के संक्रमण के बंधन से भी मुक्त हो जाएगा। 

सूर्य नमस्कार महायज्ञ में डा. जयप्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, सुशील चौधरी, पंकज सिंह, उज्जवल तिवारी, विनायक चौबे, धीरज सिंह, गिरीश चंद्र वर्मा, राकेश तिवारी, दीपक तिवारी, धीरेन्द्र, चंद्रशेखर सिंह, मिथलेश राय सहित कई लोगों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.