मानव व्यापर और बाल अधिकार पर पंचायत प्रतिनिधियों के लिए जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बोध गया क्षेत्र के बच्चे कुल्लू मनाली एवं भूटान जैसे क्षेत्रो में बाल श्रम हेतु ले जाए जाते हैं। इसलिए आप सभी जन प्रतिनिधि गण से अनुरोध हैं की बच्चों को विद्यालय से जोड़ते हुए शिक्षा की मुख्य जोड़े एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए।
जागरण संवाददाता, गया। एक किरण आरोह संस्था द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय, कुरमावा के प्रांगण में ग्राम पंचायत कुरमावा की मुखिया अंजू देवी की अध्यक्षता में मानव व्यापर और बाल अधिकार पर पंचायत प्रतिनिधियों का जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव व्यापर और बाल मजदूरी को रोकने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की गयी। कार्यक्रम में सम्मिलित कुरमावा पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया की हमारे पंचायत से मानव व्यापर एवं बाल श्रम जैसा अपराध नहीं होगा एवं इसके रोकथाम के लिए आज से दृढ संकल्प हैं।
कार्यक्रम में संस्था के प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार ने बताया कि बोध गया क्षेत्र के बच्चे कुल्लू मनाली एवं भूटान जैसे क्षेत्रो में बाल श्रम हेतु ले जाए जाते हैं। इसलिए आप सभी जन प्रतिनिधि गण से अनुरोध हैं की बच्चों को विद्यालय से जोड़ते हुए शिक्षा की मुख्य जोड़े एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए। स्थानीय समाज सेवक, प्रोफेसर राम उदय ठाकुर ने चर्चा के दौरान बताया कि मानव व्यापर एवं बाल श्रम एक घृणित तथा दंडनीय अपराध है एवं हम सभी को मिलकर इसे खत्म करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुखिया युगेश्वर प्रसाद तथा पंचायत की मुखिया, अंजू देवी ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया की कुरमावा पंचायत से मानव व्यापर एवं बाल श्रम जैसे घृणित अपराध को हमें मिलकर रोकना है और पंचायत के सभी बच्चों के अधिकारों के हित में मिलकर प्रयास करने की जरुरत है, ताकि हमारे पंचायत के बच्चे बाल श्रम एवं मानव व्यापर का शिकार न हो सके।