Move to Jagran APP

कोरोना से जंग जीतने के लिए गया शहर में दूसरे दिन भी चला जागरूकताअभियान, मेयर व डिप्टी मेयर घरों को कर रहे हैं सैनिटाइज

कोरोना से निजात के लिए गया शहर के मेयर और डिप्‍टी मेयर लगातार दूसरे दिन लोगों को जागरूक करने और शहर को सैनिटाइज कराने निकले। इस क्रम में लोगों से मास्‍क और शारीरिक दूरी को अपनाने की अपील की।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 11:15 AM (IST)
कोरोना से जंग जीतने के लिए गया शहर में दूसरे दिन भी चला जागरूकताअभियान, मेयर व डिप्टी मेयर घरों को कर रहे हैं सैनिटाइज
शहर को सैनिटाइज करते मेयर व डिप्‍टी मेयर। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। कोरोनावायरस पूरे दुनिया में पैर पसार रखा है। वायरस निपटने के लिए सरकार ने कई कदम उठा रखी है। वही गया शहर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या मैं लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोनावायरस को हराने के लिए गया नगर निगम कई कदम उठा रखा है। घरों के सैनिटाइज से लेकर संक्रमण को रोकने के लिए शहर में अभियान चलाकर फागिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मेयर वीरेंद्र कुमार डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सफाई उप नोडल पदाधिकारी दिनकर प्रसाद सहित कई नगर निगम कर्मी घरों को अभियान के तहत सैनिटाइज कर रहे हैं। अभियान के तहत शहर के पश्चिमी क्षेत्र वार्ड संख्या एक दो एवं 3 में घरों का सैनिटाइजर किया जा रहा है। सनराइज का कार्य खुद अपने हाथों से मेयर और डिप्टी मेयर कर रहे हैं।

loksabha election banner

सैनिटाइज के लिए चल रहे हैं कई वाहन

अभियान के तहत घरों का सैनिटाइजर किया जा रहा है। अभियान में कई सैनिटाइजर वाहन चल रहे हैं। वाहन में पानी में केमिकल डालकर घरों का सैनिटाइज किया जा रहा है। डिप्टी मेयर ने कहा कि अभियान एक महीना तक चलेगा। जिसके बाद कोरोनावायरस पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

फागिंग मशीन से दवा का भी हो रहा है छिड़काव

अभियान के तहत बागों में फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे मच्छर एवं कोरोनावायरस को नष्ट किया जा सके। वही शहर वासियों को कोरोनावायरस बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.