Aurangabad Accident: बाइक से दुर्घटना में चाची की हुई मौत और बुरी तरह जख्मी हो गया भतीजा
ऋषिकेश ने पुलिस को बताया कि एंबुलेंस से रात में ही सदर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक डा. उदय कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन चीत्कार मारकर रोने लगे। पुलिस ने रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास रविवार को हुई बाइक दुर्घटना में चाची की मौत हो गई एवं भतीजा घायल हो गया। मृतक 45 वर्षीय शोभा देवी कुटुंबा थाना के महाराजगंज गांव निवासी सूरज जायसवाल की पत्नी थी। घायल मुकेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। बताया जाता है कि शोभा अपने भतीजा के साथ बाजार में खरीदारी के लिए औरंगाबाद आई थी। खरीदारी कर घर लौट रही थी तभी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय नागरिकों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण महिला को बाहर रेफर कर दिया। रोहतास के जमुहार स्थित नारायणा मेडिकल कालेज ले जाने के दौरान शोभा की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्वजनों का रोते हुए बुरा हाल है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत
बारुण थाना क्षेत्र के जीटी रोड सिरिस गांव के पास शनिवार की रात बाइक दुर्घटना में शिक्षक सिद्धेश्वर तिवारी की मौत हो गई। 55 वर्षीय सिद्धेश्वर तिवारी ओबरा थाना के खरांटी गांव के निवासी थे। मृतक के पुत्र ऋषिकेश कुमार कश्यप ने पुलिस को बताया कि मैं अपने पिताजी के साथ सासाराम से अपने घर लौट रहा था। जीटी रोड पर अचानक सिरिस के पास बाइक का टायर पंचर हो गया जिस कारण मेरे पिता अचानक सड़क पर गिर पड़े। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी जिस कारण मौत हो गई।
ऋषिकेश ने पुलिस को बताया कि एंबुलेंस से रात में ही सदर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक डा. उदय कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन चीत्कार मारकर रोने लगे। पुलिस ने रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। जैसे ही शव खरांटी गांव पहुंचा माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों के साथ ग्रामीण भी रोने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुराईपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। यहां उपस्थित प्रधानाध्यापक अजीत ङ्क्षसह ने बताया कि इससे पहले ये प्राथमिक विद्यालय हरिना में पदस्थापित थे।
मध्य विद्यालय भरूब के संकुल संसाधन केंद्र में समन्वयक के रूप में कार्य किए थे। इनके छह पुत्री एवं दो पुत्र हैं। उनके निधन पर प्रधानाध्यापक अजीत ङ्क्षसह, कमलेश विकल, योगेंद्र दुबे, सरोज दुबे, बुधन सिंह, राजेश रंजन, प्रधानाध्यापक अंबिका शरण ङ्क्षसह, रामपति राम, धीरेंद्र शर्मा, मुखिया अजीत सिन्हा, चिंटू कुमार ने शोक जताया है। सभी ने कहा कि वे अच्छे शिक्षक थे और शिक्षक दिवस के दिन उनका निधन होना हम सबको रुला गया।