पूर्व एरिया कमाडर के घर पर हमला कर पत्नी व पुत्री को पीटा
गया। आती थाना के ग्राम काबर में भाकपा माओवादी के पूर्व एरिया कमाडर संजीत पासवान के घर पर गुरुवार
गया। आती थाना के ग्राम काबर में भाकपा माओवादी के पूर्व एरिया कमाडर संजीत पासवान के घर पर गुरुवार की रात गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला उसकी पत्नी एवं पुत्री के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में कराया गया।
इस घटना को लेकर पूर्व एरिया कमांडर संजीत पासवान की पुत्री पूजा कुमारी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने कहा कि गुरुवार की रात घर के दरवाजे पर बैठी थी। गाव का ही अमर पासवान, पंकज पासवान, यमुना पासवान, दीनानाथ पासवान, शकर दास व बबन पासवान आदि लाठी डंडा लेकर आया। घर पर हमला बोल दिया, जिसमें वह और मा तेतरी देवी घायल हो गई। पूजा के बयान पर आती थाना में काड संख्या 67/17 दर्ज किया गया है। आंती थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि वार्ड में सचिव के चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपित फरार हैं।