Move to Jagran APP

निजाम बदलते ही शहर का बदला अंदाज, दूधिया रौशनी से जगमग हुआ शेरशाह मकबरा, चारों तरफ लगी लाइट

निजाम बदलने के लगभग डेढ़ माह बाद शहर का अंदाज बदलने लगा है। बदले निजाम के रूप में पदस्थापित हुए डीएम ने सबसे पहले जाम की समस्या से निजात दिलाने का फैसला लिया है। इसके बाद अन्‍य सुविधाएं भी उपलब्‍ध कराई जाएंगी।

By Prashant KumarEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 11:31 AM (IST)
निजाम बदलते ही शहर का बदला अंदाज, दूधिया रौशनी से जगमग हुआ शेरशाह मकबरा, चारों तरफ लगी लाइट
रात में दुधिया रोशनी से सरावोर हो रहा शेरशाह का मकबरा। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। निजाम बदलने के लगभग डेढ़ माह बाद शहर का अंदाज बदलने लगा है। बदले निजाम के रूप में पदस्थापित हुए डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सबसे पहले कोढ़ में खाज की समस्या बनी शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के के बाद अब शहर को पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित करने की पहल  शुरू कर दी है। ऐतिहासिक धरोहर व भारत के मुगल सम्राट शेरशाह के मकबरे को रोशन करने की पहल भी की है। रौजा के चारों तरफ एलईडी लाइट लगा दिया गया है।

loksabha election banner

नगर परिषद की ओर से मकबरा के चारों तरफ के रोड में लगे लाइट से मकबरा का हिस्सा भी अब रात में  रौशन दिख रहा है। पदस्थापन के कुछ ही दिन बाद डीएम ने नगर परिषद  के कार्यपालक  पदाधिकारी  अभिषेक आनंद को  मकबरा के चारों तरफ  लाइट लगा उसका सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया था। इसके पीछे उद्देश्य था कि रात में मकबरा के तरफ रहने वाला अंधकार खत्म हो जाए।

रात के समय भी पर्यटक मकबरा को  बाहर से  देख सके। इसके अलावा रात के समय शहर के लोग भी मकबरे की तरफ से जाने वाली सड़क से होकर निर्भीक रूप से आ जा सके। डीएम ने बताया कि रौजा रोड को वनवे कर दिया गया है ताकि लोगों को मकबरा और सदर अस्पताल जाने वाले मरीजको दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। डीएम ने बताया कि रौजा के तरफ से जाने वाले रास्ता को वनवे के रूप में वन वे के रूप में वन वे इस्तेमाल किया जा रहा है।

बताया कि रौजा सौंदर्यीकरण को ले संबंधित विभागों से विचार विमर्श के बाद कई अहम निर्णय भी लिए जा सकते हैं। इसके अलावा शहर की पुरानी जीटी रोड को फोरलेन में तब्दील करने का काम भी तेजी से चल रहा है। डीएम के निर्देश पर शहरी इलाके में 45 दिनों के अंदर रोड को चौड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है। शहर में नो इंट्री को समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब सुबह सात बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पर राेक लगा दी गई है। नो इंट्री को सख्ती से पालन करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.