Move to Jagran APP

बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का चलन बढ़ा, औरंगाबाद में दिल्ली भेजी जा रही 100 किलो अफीम जब्‍त

तस्कर एक होटल में खाना खा रहे हैं। इसके बाद दिल्ली की बस पर सवार होकर चले जाएंगे। एसडीओ ने इसकी सूचना एसडीपीओ को दी और सादे लिबास में होटल पहुंच गए। वहां ग्राहक बनकर खाना का आर्डर दिया।

By Prashant KumarEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 01:48 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 01:48 PM (IST)
बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का चलन बढ़ा, औरंगाबाद में दिल्ली भेजी जा रही 100 किलो अफीम जब्‍त
पुलिस की गिरफ्त में आई अफीम तस्‍कर सुगनी व उसके दो सहयोगी। जागरण।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के रामाबांध बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में खाना खा रहे तस्करों के पास से रविवार को 97 किलो अफीम चूर्ण जब्त की गई है। पुलिस ने महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसडीओ विजयंत एवं एसडीपीओ गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में यह सफलता मिली है। एसडीओ ने बताया कि झारखंड से अफीम की यह खेप दिल्ली जा रही थी। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अफीम चूर्ण जब्त करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

loksabha election banner

एसडीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में झारखंड के पलामू जिले के पिपराटांड के 30 वर्षीय मनौव्वर मियां, लातेहार जिले के मनीका थाना क्षेत्र के हसाद गांव निवासी जगरन्नाथ भूईयां एवं उसकी चचेरी बहन सुगनी देवी शामिल हैं। सुगनी का उम्र मात्र 18 वर्ष है। उसे चचेरे भाई ने इस धंधे में शामिल किया था। बताया जाता है कि किसी ने एसडीओ को सूचना दी कि झारखंड से अफीम चूर्ण दिल्ली जा रही है।

तस्कर एक होटल में खाना खा रहे हैं। इसके बाद दिल्ली की बस पर सवार होकर चले जाएंगे। एसडीओ ने इसकी सूचना एसडीपीओ को दी और सादे लिबास में होटल पहुंच गए। वहां ग्राहक बनकर खाना का आर्डर दिया। इसके बाद गुप्तचर के बताए अनुसार अफीम चूर्ण को तीनों तस्कर के पास जब्त किया। बताया जाता है कि सभी झारखंड के लातेहार से बस से औरंगाबाद पहुंचे थे।

अफीम चूर्ण दिल्ली पहुंचाने पर मिलते तीन-तीन हजार रुपये

गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि हमलोगों को अफीम चूर्ण के बारे में जानकारी नहीं थी। हमें बताया गया था कि इस सामान को दिल्ली पहुंचाने पर तीन-तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। सभी को नया कपड़ा दिया गया था। बताया जाता है कि पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर जगरन्नाथ भूईयां ने अपनी चचेरी बहन का सहारा लिया। जगरन्नाथ अपनी बहन सुगनी कुमारी को दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर दिल्ली ले जा रहा था। बहन नगर थाना में फूटकर रो रही थी। बाद में बहन एवं भाई मनौव्वर मियां पर तस्करी करने का आरोप लगा रहे थे। दिल्ली की बस पर सवार होने वाले थे कि सूचना पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.