औरंगाबाद: युवक के हंगामा के बाद चिकित्सकों ने ओपीडी कार्य का किया बहिष्कार
अस्पताल में गुरुवार को एक युवक द्वारा गार्ड एवं एंबुलेंस चालक के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इसी को लेकर चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। इसकी सूचना बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई हसपुरा ने सिविल सर्जन को दी।
संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगाबाद) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने शुक्रवार को कार्य का बहिष्कार किया। अस्पताल में गुरुवार को एक युवक द्वारा गार्ड एवं एंबुलेंस चालक के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इसी को लेकर चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। इसकी सूचना बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रखंड इकाई हसपुरा ने सिविल सर्जन को दी थी।
मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि गार्ड एवं कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करना अनुचित कदम है। आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम बाइक की टक्कर में घायल चार ग्रामीण अस्पताल आए थे जिन्हें इलाज किया गया। इसी दौरान निशांत नामक युवक ने गार्ड धनंजय कुमार एवं एंबुलेंस चालक के साथ दुर्व्यवहार किया। समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माना। कहा कि यदि यही स्थिति रही तो चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों का अस्पताल में ड्यूटी करना मुश्किल हो जाएगा।
कर्मियों ने कहा कि इस घटना के विरोध में हम सभी आज ओपीडी स्वास्थ्य सेवा का बहिष्कार किए हैं अगर जरूरी पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उधर युवक का कहना था मैंने इलाज के लिए आग्रह किया था। मेरे खिलाफ गलत आरोप लगाया जा रहा है।