Move to Jagran APP

धान की खरीदारी कम हुई तो दोषियों पर होगी कार्रवाई: डीएम

गया। जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से दो टूक कहा है कि धान की खरीदारी में थोड़ी तत्परता दिखाएं। जिले का जो लक्ष्य है उसे हासिल करें। किसानों से अगर धान नहीं खरीदेंगे तो सख्त कार्रवाई होगी। पैक्स अध्यक्षों को भी निर्देश दिया गया कि वे किसानों से धान खरीदने में अधिक से अधिक रुचि दिखाएं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 11:50 PM (IST)
धान की खरीदारी कम हुई तो दोषियों पर होगी कार्रवाई: डीएम
धान की खरीदारी कम हुई तो दोषियों पर होगी कार्रवाई: डीएम

गया। जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से दो टूक कहा है कि धान की खरीदारी में थोड़ी तत्परता दिखाएं। जिले का जो लक्ष्य है उसे हासिल करें। किसानों से अगर धान नहीं खरीदेंगे, तो सख्त कार्रवाई होगी। पैक्स अध्यक्षों को भी निर्देश दिया गया कि वे किसानों से धान खरीदने में अधिक से अधिक रुचि दिखाएं। जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट में धान खरीद की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

loksabha election banner

टिकारी व डोभी की अच्छी स्थिति:

समीक्षा बैठक में डोभी व टिकारी प्रखंड में धान खरीद की उपलब्धि अच्छी पाई गई। किसानों से 15 फरवरी तक धान क्रय किया जाना है। अब तक कुल 57,866 किसानों ने निबंधन कराया गया है। एक लाख 27 हजार 988.09 टन धान खरीद हुई है। जो लक्ष्य के लगभग 50 प्रतिशत है। कूल 23,439 किसानों से धान लिया गया है जिसमें से 21,011 किसानों का भुगतान किया गया है। जो 89.64 प्रतिशत है। धान अधिप्राप्ति के समतुल्य सीएमआर की मात्रा 85,765.49 टन है। धान रखने के लिए गोदाम का चयन एक सप्ताह में करें

-धान खरीद एवं सीएमआर के लिए गोदाम की आवश्यकता पर विमर्श किया गया। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिया गया कि वह सीएमआर एवं धान रखने के लिए गोदाम का चयन करें। लगभग 55 हजार टन के लिए गोदाम की आवश्यकता है। जिसमें से 45 हजार मीट्रिक टन के लिए गोदाम दो-तीन दिन के अंदर चयन हो जाएगा। 10 हजार टन के लिए एक सप्ताह के अंदर गोदाम का चयन करने का निर्देश दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.