Move to Jagran APP

रास्ते के विवाद को लेकर हुई थी बालू घाट पर मुंशी की हत्या, औरंगाबाद पुलिस ने एक को किया अरेस्ट

औरंगाबाद में बालू घाट पर मुंशी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रास्ते के विवाद को लेकर इस हत्याकंड को अंजाम दिया गया।

By Rahul KumarEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:11 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:11 AM (IST)
रास्ते के विवाद को लेकर हुई थी बालू घाट पर मुंशी की हत्या, औरंगाबाद पुलिस ने एक को किया अरेस्ट
औरंगाबाद मुंशी हत्याकांड में एक गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) । बालू घाट पर शुक्रवार की रात अनिल कुमार गुप्ता की हुई हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी इस घटना में घायल रोहतास जिले के बघेला थाना निवासी 60 वर्षीय आनंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के बयान पर दर्ज की गई है।इस मामले में आरोपित रंजन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि रंजन सिंह को  केशव बाजार बारुण से गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे नामजद अभियुक्त मुन्ना शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

loksabha election banner

इस घटना में घायल मुन्ना सिंह का इलाज निजी अस्पतला में चल रहा है। शनिवार को 4:05 बजे दोपहर को पुलिस ने घायल का फर्द बयान लिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि ब्लॉकचेन बालू कंपनी के घाट 7-24 पर मुंशी का काम करते हैं। उनके साथ अनिल कुमार गुप्ता, पिता- शिववंश कुमार गुप्ता, मोहनिया, कैमूर निवासी भी मुंशी का काम करते थे। प्राथमिकी आवेदन पर इनका भी हस्ताक्षर है। तीन दिन पहले बालू घाट संख्या 26 के संचालक रंजन सिंह और मुन्ना शर्मा से रास्ते को लेकर घाट संख्या-24 के संचालक से विवाद हुआ था। उसी समय दोनों ने बता देने की धमकी दी थी। रंजन सिंह भोजपुर जिला के कोईलवर थाना के सकड़ी गांव के निवासी हैं।

मुन्ना शर्मा मगध होटल के संचालक हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस लगी हुई है। मुन्रा को हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। फर्द बयान में आनंद कुमार सिंह ने कहा है कि घटना की रात घाट संख्या 24 की एक झोपड़ी में सोए हुए थे। उनके साथ सात अन्य व्यक्ति भी थे। 1:30 बजे के करीब 10-12 की संख्या में लोग आए और गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दाएं बांह में गोली लगी है। उनके साथ अनिल कुमार गुप्ता भी जमीन पर सोए हुए थे। बदमाशों ने अनिल के सीने में गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।जबिक रोहित कुमार को डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। इसके बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए सोन की तरफ निकल गए। साथ में बालू चालान का रखा हुआ 80 हजार रुपये भी हमलावर लूट ले गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.