सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
संवाद सूत्र खिजरसराय महकार थाना क्षेत्र के ठेकहिया मोड़ पर मंगलवार को सरौजी निवासी 30 वषी
संवाद सूत्र, खिजरसराय : महकार थाना क्षेत्र के ठेकहिया मोड़ पर मंगलवार को सरौजी निवासी 30 वर्षीय नूतन कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह इस्लामपुर से घर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में गिर गया। इसी वजह से दुर्घटना का शिकार हो गया। ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।ं इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नूतन टेउसा बाजार में साइबर कैफे का संचालन करता था। उसकी पत्नी डीलर है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। फोटो--------50
लावारिस ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
संवाद सूत्र, वजीरगंज
थाना क्षेत्र के पथरौरा गाव के निकट से पुलिस ने मंगलवार को एक ट्रैक्टर बरामद किया है। थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस स्थल पर पहुंची। वहां लावारिस स्थिति में पथरौरा में पहाड़ी के किनारे लगे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस ट्रैक्टर थाने ले आई। ट्रैक्टर संभवत: चोरी की है। पकड़े जाने के भय से इस हालत में छोड़ा गया होगा। इंजन व चेचिस नंबर को मिटाने का पूरा प्रयास किया गया है। ट्रैक्टर मालिक की पहचान करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।