Move to Jagran APP

Accident in Aurangabad: उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य देकर लौट रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हो गई मौत

दाउदनगर से छठ की पावन बेला पर एक बुरी खबर सामने आई है। महापर्व के आखिरी दिन उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य अर्पित कर लौट रहे व्यक्ति की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत के अकोढ़ा निवासी बच्चन कुमार गौतम की जान चली गई।

By Prashant KumarEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 09:46 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 09:46 AM (IST)
Accident in Aurangabad: उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य देकर लौट रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हो गई मौत
हादसे में मौत के बाद अस्‍पताल में लगी स्‍वजनों की भीड़। जागरण।

गया, जेएनएन। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से छठ की पावन बेला पर एक बुरी खबर सामने आई है। महापर्व के आखिरी दिन उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍य अर्पित कर लौट रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत के अकोढ़ा निवासी बच्चन कुमार गौतम की जान चली गई। चालक दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

loksabha election banner

इस तरह हो गए हादसे के शिकार

बच्चन कुमार गौतम ने शनिवार की अलसुबह दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल घाट पर उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍यदान किया। इसके बाद ट्रैक्टर की ट्रॉली पर बैठक घर लौट रहे थे। वे ट्रॉली की बाउंड्री पर बैठे थे। उबड़-खबाड़ रास्ते में ट्रॉली ने हिचकोले लिए, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। तभी बगल से गुजर रहे ट्रैक्टर के चालक ने उन्हें कुचल डाला। चालक जब तक ब्रेक लगाता, तब तक ट्रैक्टर का पहिया उन्हें रौंद चुका था। आनन-फानन में उन्हें एक आयुष चिकित्सक के पास लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चन को मृत घोषित कर दिया।

बहन-बहनोई दोनों कर रहे थे छठ व्रत

बताया जाता है कि बच्चन कुमार गौतम की बहन और बहनोई अनिल शर्मा दोनों ने ही छठ व्रत किया था। बच्चन उनके यहां ही आए थे। अनिल का घर सिनेमा हॉल के पास है। दंपती शनिवार की सुबह अर्घ्‍य अर्पित करने के लिए दाउदनगर-नासरीगंज सोन पुल घाट गए थे। बच्चन भी उनके ही साथ थे।

कौन सी गलती की सजा मिली

बच्चन की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। बहन-बहनोई बार-बार खुद को कोस रहे थे कि कौन सी गलती हो गई, जिसकी भगवान ने इतनी बड़ी सजा दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी बच्चन के घर भी दी गई। उनकी पत्नी और बच्चे पहुंच चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.