जीबीएम कॉलेज में मनाई गई विवेकानंद जयंती
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गौतम बुद्ध महिला कॉलेज इकाई ने कॉलेज परिसर में गुरुवार को मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 10:06 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 10:06 PM (IST)
गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गौतम बुद्ध महिला कॉलेज इकाई ने कॉलेज परिसर में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। यह जयंती युवा सप्ताह के रूप में मनाई जाती है। पुष्पाजलि समारोह के अवसर पर कॉलेज उपाध्यक्ष सृष्टि शाइन ने स्वामी विवेकानंद के कथन को उद्धृत करते हुए कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक कि मंजिल न मिल जाए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार झा, प्रो.नूतन कुमारी, डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ. पूजा राय, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. शिल्पी बनर्जी, नेहा कुमारी, प्रिया, प्रियंका, जयंती कुमारी, सोनी कुमारी, रेखा, शिखा, प्रियदर्शिनी आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें