रेल पुलिस के अतिरिक्त पदाधिकारी व जवान पिंडदानियों की करेंगे सुरक्षा
जागरण संवाददाता, गया : पितृपक्ष मेला में पिंडदानियों व रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए जवानो
जागरण संवाददाता, गया : पितृपक्ष मेला में पिंडदानियों व रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए जवानों की रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने जांच की। जंक्शन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए रेल पुलिस के 250 अतिरिक्त पदाधिकारी व जवान पिंडदानियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। रेल प्रशासन की ओर से एक एबुंलेस की सेवा दी गई है। साथ ही सभी प्लेटफॉर्मो पर रेल पुलिस की अस्थायी शिविर में रेल पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं, जंक्शन परिसर में जिला प्रशासन एवं बिहार पर्यटन विभाग के द्वारा पिंडदानियों के सेवा के लिए शिविर लगाया गया है। जिस पर में रेल पुलिस के जवानों की नजर रहेगी। इस अवसर पर रेल डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर रंजीत कुमार एवं रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।