डीएम व एसएसपी ने देवघाट का लिया जायजा
जागरण संवाददाता, गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने शनिवार को विष्ण
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 12:14 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने शनिवार को विष्णुपद सहित कई सरोवरों का निरीक्षण किया।
उन्होंने विष्णुपद, देवघाट, ब्रह्मासत तालाब व वैतरणी तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने देवघाट पर निर्मित टावर के ऊपर मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली सॉकेट लगवाने का निर्देश दिया, ताकि उस पर खड़ा जवान अपने मोबाइल व वाकी-टाकी को हमेशा चार्ज रख सके। उन्होंने ब्रह्मासत तालाब के निरीक्षण के दौरान टेढे़ पोल को सीधा करवाने और टूट हुए पत्थर को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें