शेर के बाड़े में कूदा युवक एक सप्ताह पूर्व से था लापता
मोतिहारी। रक्सौल अनुमंडल के छौड़ादानो प्रखंड भतनहिया पंचायत के पैठानपट्टी के पूर्व मुखिया नबी हसन खान के पुत्र रेहान खान करीब एक सप्ताह पूर्व घर से भाग कर दिल्ली पहुंचा था।
मोतिहारी। रक्सौल अनुमंडल के छौड़ादानो प्रखंड भतनहिया पंचायत के पैठानपट्टी के पूर्व मुखिया नबी हसन खान के पुत्र रेहान खान करीब एक सप्ताह पूर्व घर से भाग कर दिल्ली पहुंचा था। उसकी खोजबीन लोग कर रहे थे। इस बीच शेर के बाड़े में कूदने की सूचना मिली। जिस पर परिवार के लोग भौंचक रह गए। इस संबंध में स्थानीय मुखिया मुकेश यादव, सरपंच शब्बीर खान ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। जिसका इलाज चल रहा था। परिवार के सदस्य चाचा मुस्ताक खान, भाई इमराज खान ने बताया कि युवक का उपचार मुजफ्फरपुर मेंहदी रोड में स्थित डॉ. कदमी के यहा चल रहा था। तीन साल तक दवा चलना था। एक वर्ष तक दवा खाने पर युवक ठीक हो गया। इधर फिर कुछ हरकत करने लगा। जिसके कारण युवक मा सईदा खातून के साथ सीतामढ़ी उपचार के लिए जा रहा था। इस बीच रास्ते से ही दिल्ली चला गया। घटना कि सूचना के बाद से परिवार के लोग बेचैन होकर दिल्ली गए है। लड़का फिलहाल किस हाल में है कहना मुश्किल है। पता चला है कि पुलिस के पास है। परिवार के लोगों ने ऊपरवाले को धन्यवाद दिया। वैसे यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।