Move to Jagran APP

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहीं हैं महिलाएं : राधामोहन

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि देश में महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 04:57 AM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 04:57 AM (IST)
आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहीं हैं महिलाएं : राधामोहन
आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहीं हैं महिलाएं : राधामोहन

मोतिहारी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि देश में महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली के राजपथ पर महिला ब्रिगेड ने परेड में शामिल होकर शौर्य का प्रदर्शन किया। नारी को अबला समझने की भूल न करें, वह तो सबला है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी के तहत नारी को उस शक्ति का एहसास कराया है। यह सराहनीय प्रयास है। देश स्तर पर इस अभियान के माध्यम से लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए गए हैं। महिलाओं ने साबित किया है कि हम भारत की नारी हैं, फुल नहीं ¨चगारी हैं। वे एमएस कॉलेज मोतिहारी के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित मिशन साहसी के मेगा फाइनल इवेंट के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ही देन है। मैं इसी महाविद्यालय का छात्र रहा हूं। साथ ही वर्ष 1967-68 में संगठन के नगर प्रमुख के रूप में सेवा का अवसर मिला था। यह संगठन विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। ज्ञान, शील एवं एकता इसका मूल मंत्र है, जो छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाता है। यह संगठन राष्ट्रहित को आगे रखकर काम करता है। इससे पहले कृषि मंत्री के साथ महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. अनिल कुमार राय सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में केविवि के प्रतिकुलपति ने कहा कि इस कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई से हुई थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस प्रयास की सराहना विश्व स्तर पर हुई है। देश की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए यह संगठन हमेशा तत्पर रहा है। युवा शक्ति का उपयोग राष्ट्रहित के लिए जरूरी है। इस अवसर पर मोतिहारी के अलावा रक्सौल, चकिया एवं अरेराज में प्रशिक्षित हुई छात्राओं ने मेगा इवेंट में अपनी कुशलता, कर्मठता एवं ²ढ़ता का परिचय दिया। लड़कियों ने जूडो-कराटे एवं मार्शल आर्ट का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में छात्रा तान्या शरण, पूजा, अराध्या, त्रिशला एवं मोना ने परिषद गीत से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन एमएस कॉलेज की छात्रा दिव्या एवं कंचन ने किया। मौक पर डॉ. हेना चंद्रा, पूर्व प्रधानाध्यापक शशिकला, अभाविप के विवि प्रमुख नीरज कुमार, मिशन साहसी की प्रदेश सह प्रमुख सह एमएस कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष कुमारी सौम्या शरण, मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शिखा राय, डॉ. पूनम ¨सह, डॉ. पल्लवी प्रियदर्शिनी, एमएस कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार, महासचिव आशीष कुमार, एलएनडी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य कुमार, महासचिव आदित्य ¨सह, रिषभ राज, प्रियेश गौतम, दीपक कुमार, रिशुराज, रविरंजन कुमार के अलावा छात्राओं में मोतिहारी की निशा कुमारी, जुगनू कुमारी, प्रेयसी कुमारी, चकिया की स्वेता ¨सह, रक्सौल की चांदनी कुमारी आदि उपस्थित थीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.