पताही में पैक्स अध्यक्ष पद पर दो नए चेहरों ने मारी बाजी
मोतिहारी। पताही प्रखंड के सिंहेश्वर सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 14 पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के लिए देर रात्रि तक चली मतगणना में 15 पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया।
मोतिहारी। पताही प्रखंड के सिंहेश्वर सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 14 पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के लिए देर रात्रि तक चली मतगणना में 15 पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया। इसमें 13 पैक्स पर पुराने तथा दो पर नए चेहरे ने भी बाजी मारी। पताही पूर्वी पैक्स से चंदा देवी, महमादा ओली पैक्स से अध्यक्ष पद पर पवन कुमार, सरैया गोपाल पैक्स से रूपक कुमार, पताही पश्चिमी पैक्स से दीपू कुमार मेहता, परसौनी कपूर पैक्स से अध्यक्ष पद पर बीर मोहन कुमार, नोनफरवा पैक्स से मनोज कुमार सिंह, बोकाने कला पैक्स से अध्यक्ष पद पर आलोक कुमार सिंह, बाराशंकर पैक्स से प्रशांत कुमार कश्यप, पदुमकेर पैक्स से अनिता देवी, बखरी पैक्स से वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अरविद कुमार सिंह, जिहुली पैक्स से कमलेश सिंह, देवापुर खोरीपाकर पैक्स से शैलेन्द्र झा ने जीत दर्ज की। मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी रोहित कुमार, मनरेगा पदाधिकारी प्रशांत मोहन ठाकुर, अपर सह प्रभारी थानाध्यक्ष गंगादयाल ओझा, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भूपेंद्र बैठा, जलेश्वर भगत शिवजालिदर सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।