चिकित्सा शिविर में मरीजों का किया गया इलाज
मोतिहारी। महेश्वर सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रवि
मोतिहारी। महेश्वर सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय कढान बैरिया में किया गया। इसमें विभिन्न बीमारियों से ग्रसित करीब 4 हजार लोगों की जांच की गई। वही निश्शुल्क दवा का भी वितरण किया गया। संबोधित करते हुए जदयू नेता सह पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि उनका जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित है। स्वस्थ्य समाज की कल्पना को साकार करने के लिए हमेशा सजग रहता हूं। फाउण्डेशन कोरोना काल से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए हर व्यक्ति तक मास्क पहुंचाने का काम हो या बाढ़ जैसी विभीषिका में हर बाढ़ पीड़ित के बीच जाने और यथासंभव मदद पहुंचाने का कार्य किया गया है। एमएलसी भीष्म सहनी ने कहा कि यह कार्य एक अच्छे व्यक्तित्व की पहचान है। एमएलसी बबलू गुप्ता ने सभी चिकित्सकों को इसके लिए धन्यवाद दिया। डॉ. तरुण विजय ने बताया की करीब 4 हजार से अधिक लोगों द्वारा पंजीयन कराया गया था। टीम में जिले के सर्जन, फिजिशियन, नेत्र रोग, चर्म रोग, दन्त रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद थे। मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल, कुणाल पटेल, राजकिशोर ठाकुर, अमीरीलाल ठाकुर, कुमकुम सिन्हा, कैप्टन हमीद, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत सिंह चुन्नू मौजूद थे। डॉक्टरों की टीम में डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. साबित हसन, डॉ. राजीव प्रकाश, डॉ. पिकी कुमारी, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. सुनील कुमार मौजूद थे।