तापमान में इजाफा, कनकनी बरकरार
मोतिहारी। ठंड के असर से अब भी परेशानी है। मगर तापमान में वृद्धि से कुछ राहत भी मिली है। बुधवार को जि
मोतिहारी। ठंड के असर से अब भी परेशानी है। मगर तापमान में वृद्धि से कुछ राहत भी मिली है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए ही धूप निकला वह भी दोपहर दो बजे के लगभग। मगर धूप का ठंड के तेवर पर असर पड़ा है। बावजूद इसके शाम होते ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लोग अपने-अपने कार्यों को निपटा कर जल्द से जल्द घर पहुंचने की जल्दी में नजर आए। इस बीच बाजार के चहल-पहल भी कुछ ज्यादा देखने को मिली। देर शाम तक लोगों की आवाजाही बनी रही। इस बीच विद्यालयों में भी कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। संचालन समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर के 3 बजे तक निर्धारित है। इधर, कोहरे का अब भी असर देखा जा रहा है। देर शाम से लेकर सुबह तक कोहरे के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है।
अरेराज प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया इंद्रजीत नारायण ¨सह ने ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच 350 कंबल का वितरण किया। श्री ¨सह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए बरईटोला, बिनवलिया एवं खजूरिया गांव के गरीब,असहाय, वृद्ध, विधवा व दिव्यांगो के बीच कंबल का वितरण किया गया है। मौके पर पूर्व सरपंच कांति ठाकुर, ललन ¨सह, यूसुफ राय, विश्वनाथ ¨सह, दिनेश मिश्रा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।