Move to Jagran APP

विधि व्यवस्था बनाए रखने को रहें अलर्ट : आयुक्त

मोतिहारी। बेतिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से वापस लौटने के क्रम में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार व जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ने जिलाधिकारी रमण कुमार व पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा के साथ बैठक कर जिले की स्थिति से अवगत हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:27 AM (IST)
विधि व्यवस्था बनाए रखने को रहें अलर्ट : आयुक्त
विधि व्यवस्था बनाए रखने को रहें अलर्ट : आयुक्त

मोतिहारी। बेतिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से वापस लौटने के क्रम में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार व जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ने जिलाधिकारी रमण कुमार व पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा के साथ बैठक कर जिले की स्थिति से अवगत हुए। परिसदन में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधि व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसमें सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन का निर्देश दिया गया। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जिले की वर्तमान स्थिति के बारे में हर क्षेत्र की स्थिति के बारे में डीएम व एसपी से आवश्यक जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में स्थिति सामान्य है। आम लोगों का सहयोग मिल रहा है। हालांकि सभी अधिकारियों को हर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जिले में स्थिति सामान्य है और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.