Move to Jagran APP

शेरू चला रहा था बाइक व जितेंद्र मार रहा था गोली

जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटिअरिया कोठी चौक पर पैक्स अध्यक्ष सह उर्वरक व्यवसायी पवन गुप्ता की हत्या पर से धीरे-धीरे पर्दा हटने लगा है। मामले में गिरफ्तार बदमाश जितेन्द्र कुमार ने सदर अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए शहर के निकटवर्ती रघुनाथपुर निवासी शेरू बाइक चला रहा था और वह (जितेन्द्र) गोली मार रहा था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 12:17 AM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 12:17 AM (IST)
शेरू चला रहा था बाइक व जितेंद्र मार रहा था गोली
शेरू चला रहा था बाइक व जितेंद्र मार रहा था गोली

मोतिहारी । जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटिअरिया कोठी चौक पर पैक्स अध्यक्ष सह उर्वरक व्यवसायी पवन गुप्ता की हत्या पर से धीरे-धीरे पर्दा हटने लगा है। मामले में गिरफ्तार बदमाश जितेन्द्र कुमार ने सदर अस्पताल में पत्रकारों को बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए शहर के निकटवर्ती रघुनाथपुर निवासी शेरू बाइक चला रहा था और वह (जितेन्द्र) गोली मार रहा था। जितेन्द्र द्वारा कहा गया है कि रघुनाथपुर निवासी रूपम सिंह व मटिअरिया के मुखिया सुरेन्द्र सिंह ने उन दोनों को पैक्स अध्यक्ष की हत्या की सुपारी दी थी। रूपम अपनी मां को उस पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़ाना चाहता था। इस कारण मुखिया सुरेन्द्र सिंह व रूपम ने मिलकर पैक्स अध्यक्ष की बढ़ रही लोकप्रियता को देखकर उसकी हत्या कराना चाहता था। इसी क्रम में सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी गई। यहां बता दें कि रूपम सिंह जिले का शातिर बदमाश है। मटिअरिया निवासी रूपम सिंह अभी रघुनाथपुर में ही रहता है। उसपर जिले के कई थाना में संगीन मामले दर्ज हैं। रूपम अभी हाल में घोडासहन डबल मर्डर कांड में न्यायालय से जमानत पर छुटकर बाहर आया है। रूपम भी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटिअरिया गांव का रहने वाला है। पैक्स अध्यक्ष की हत्या की कितने में डिलिग हुई थी इसका अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हो सका है। जितेंद्र भीड़ द्वारा पिटाई के कारण पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाजरत है।

loksabha election banner

---------

इनसेट

एसपी की पसली की हड्डी में फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

फोटो : 18 एमटीएच 18

मोतिहारी, संस : जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटिअरिया में पैक्स अध्यक्ष की हत्या के बाद हुए पुलिस पर हुए पथराव में एसपी नवीनचंद्र झा समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। इसमें एसपी समेत कई की हालत गंभीर है। हमले में एसपी की पसली का हड्डी में फ्रैक्चर आ गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। वहीं उनके अगंरक्षक अनुज पासवान को भी बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी नाक की हड्डी टूट गई है। यहां बता दें कि घटना के दिन ही एसपी नवीनचंद्र झा ने दर्द की शिकायत पर अरेराज रेफरल अस्पताल में इलाज कराया था। इसके बाद सुधार नहीं होने पर उन्होंने शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आशुतोष शरण से दिखाया। जहां पाया गया कि उनकी रिप पसली की हड्डी टूट गई है। इस पर डाक्टर ने आराम की सलाह दी है ।

---------

इनसेट

पैक्स अध्यक्ष की अंत्येष्टि के बाद पसरा मातमी सन्नाटा, छह प्राथमिकी

हरसिद्धि, संस : प्रशासन के आश्वासन के बाद पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता की अंत्येष्टि संपन्न हो गई। अंत्येष्टि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत्येष्टि के बाद मटियारिया चौक की सभी दुकानें बंद पड़ी हुई थी। चौक पर एक भी लोग देखने को नहीं मिले। चौक पर पवन गुप्ता की अंत्येष्टि के बाद सन्नाटा में तब्दील हो चुका है। लोगों को ऐसा लग गया है कि अब इस दुनिया में कुछ नहीं रहा। वहीं पवन गुप्ता की पत्नी किरण देवी ने अपने पति की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन स्थानीय थाना के एसआई अनिक कुमार ओझा को घर पर दी। आवेदन में हत्या के लिए छह लोगों को आरोपित किया गया है। इनमें पंचायत के मुखिया सुरेंद्र सिंह, मुखिया पुत्र राजकुमार सिंह, रणविजय सिंह, सुरेश सहनी, भृगुन यादव को नामजद किया गया हैं। बताया गया है कि इन लोगों ने साजिश के तहत उसके पति की हत्या कराई। इसके लिए इन लोगों ने शूटर जितेंद्र प्रसाद सिंह की मदद ली और हत्या करवा दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.