एसडीओ और डीएसपी ने अभियान चलाकर की मास्क की जांच
स्थानीय प्रशासन ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर औचक मास्क जांच शुरू किया। एसडीओ आरती डीएसपी संजय कुमार झा के नेतृत्व में सहायक एसडीओ सर्वेश कुमार बीडीओ कुमार प्रशांत थानाध्यक्ष अभय कुमार ने दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्यपथ पर मास्क जांच शुरू किया।
रक्सौल । स्थानीय प्रशासन ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर औचक मास्क जांच शुरू किया। एसडीओ आरती, डीएसपी संजय कुमार झा के नेतृत्व में सहायक एसडीओ सर्वेश कुमार, बीडीओ कुमार प्रशांत, थानाध्यक्ष अभय कुमार ने दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्यपथ पर मास्क जांच शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक नियम के पालन के लिए वाहन जांच की जाती है। देश कोरोना संक्रमण काल से गुजर रहा है। इस परिस्थिति में मास्क जरूरी है। औचक जांच के दौरान पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना भी वसूला गया। सतर्कता ही बचाव है। इसलिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर मास्क जांच शुरू किया गया है। यह जांच लगातार चलेगा।