मुख्यमंत्री को सुनने को बेताब दिखे लोग
मोतिहारी। कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय से पूरब व दक्षिण के कोण पर करीब 20 किमी दूर स्थित मदन सिरसिया गांव का जानकी उच्च विद्यालय प्रांगण रविवार को पूरे दिन गुलजार रहा।
मोतिहारी। कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय से पूरब व दक्षिण के कोण पर करीब 20 किमी दूर स्थित मदन सिरसिया गांव का जानकी उच्च विद्यालय प्रांगण रविवार को पूरे दिन गुलजार रहा। मौके था आजादी के बाद पहले पहले राज्य के मुख्यमंत्री के आगमन का। सभी बड़ी उम्मीद से उन्हें देखने सुनने जुटे थे। हजारों की संख्या में युवा, महिला, पुरुष व वृद्ध कड़ी धूप में समय से पहले पहुंचकर मुख्यमंत्री का इंतजार करते रहें। निर्धारित समयानुसार 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। फिर मंच से उपस्थित जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए स्व. मिश्र के पैतृक निवास स्थल उनके परिजनों से मिलने और प्रतिमा अनावरण करने निकल पड़े। इसके बाद भी आमजन उनसे दो शब्द को सुनने को बेताब रहे लेकिन अंतत: सीएम कुमार सभा को बिना संबोधित किए पटना चले गए।
सम्मानित किए गए मधुकर जी के सहयोगी
कल्याणपुर : कार्यक्रम में पूर्व सांसद कमला मिश्र मधुकर से जुडे लोगों को सम्मानित भी किया गया। इसमें महादेव प्रसाद,धर्मदेव सिह, गगनदेव सिह, रामवल्लभ गिरी, योगेंद्र प्रसाद, सदानंद सिंह, यादोलाल साह, महेन्द्र प्रसाद, महेंद्र ठाकुर, शंकर महतो, योगेंद्र सिंह, विश्वनाथ यादव, शंभूशरण प्रसाद आदि कई लोगो को सम्मानित किया गया।