शहर में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था फेल
ोतिहारी । दो दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात। यह कहावत भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के ट्रैफिक व्यवस्था पर सटीक बैठती है।
मोतिहारी । दो दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात। यह कहावत भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के ट्रैफिक व्यवस्था पर सटीक बैठती है। सीमावर्ती क्षेत्र के शहर में जाम समस्या देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए जी का जंजाल बन गया है। शहर के जाम समस्या से निजात के लिए जिलाधिकारी मोतिहारी शीर्षत कपिल अशोक ने वनवे ट्राफिक व्यवस्था का आदेश दिया। एसडीओ आरती कुमारी ने आदेश के आलोक में यातायात नियम को सख्ती से पालन के लिए अधिकारियों की टीम गठित की। उक्त टीम ने लगातार काफी मेहनत कर व्यवस्था को लागू कर दिया। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। वनवे ट्रैफिक व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बेरिकेटिग को लोगों ने सड़क किनारे कर दिया। उस दौरान बेतरतीब तरीके से वाहनों का सड़कों पर परिचालन होने लगा। जिससे चार घण्टो तक जाम के मकड़जाल में लोग फंसे रहे। बता दें कि दस दिन पूर्व वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया था। जिसमे नेपाल से आने वाले वाहनों को स्टेशन रोड में पार्किंग कर मार्केटिग करने व शहर भ्रमण करना था। इसके अलावा ब्लॉक रोड के रास्ते जिला मुख्यालय की ओर जाने की व्यवस्था है। दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्य पथ से जिला मुख्यालय की ओर से आने वाले वाहन नेपाल की ओर जा सकते है। मगर ऐसा नहीं हो रहा है।
बोले अधिकारी
थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण पुलिस बल की कमी है। जिसके कारण पूर्णरूप से वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही है। गस्ती दल वाहन नागरिक सुरक्षा औऱ यातायात व्यवस्था संभाले हुए है। पंचायत चुनाव के बाद पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सख्ती से लागू किया जा सकेगा।