अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
मोतिहारी। छतौनी थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के एक बदमाश को रंगे हा
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 11:12 PM (IST)
मोतिहारी। छतौनी थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के एक बदमाश को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से चोरी की एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश चंदन कुमार सहनी बेतिया के बैरिया थानाक्षेत्र के बगही निमिया टोला गांव का निवासी है। उसने कई अन्य बदमाशों के नामों का भी खुलासा किया है। इस आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक चंदन शहर के राजेंद्रनगर मोहल्ला से अपाचे बाइक की चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरान लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जमकर पिटाई भी की। इस बीच पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उसे पकड़ा। चोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें